हरीश रावत के पलायन पर दिए बयान पर भगत का पलटवार- गैरसैंण पहाड़ के विकास की जीवन रेखा बनेगी

Edited By Nitika,Updated: 15 Jan, 2021 05:55 PM

bhagat reaction at harish rawat statement on migration

उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पलायन के सम्बन्ध में दिए बयान पर पलटवार करते हुए गुरुवार को कहा कि गैरसैंण पहाड़ के विकास की जीवन रेखा साबित होगी।

 

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पलायन के सम्बन्ध में दिए बयान पर पलटवार करते हुए गुरुवार को कहा कि गैरसैंण पहाड़ के विकास की जीवन रेखा साबित होगी।

भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राज्य में पहली बार पलायन आयोग का गठन किया गया तो पहली बार रिवर्स पलायन भी हुआ है। उन्होंने कहा कि गैरसैण के सम्पूर्ण विकास के लिए आगामी 10 वर्षों के लिए 25 हजार करोड़ की योजना बनाई गई है और इससे सभी वर्ग के लोग लाभान्वित होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैण में पेयजल के लिए और सचिवालय भवन निर्माण के लिए एक-एक सौ करोड़ रुपए, कर्मचारी आवासीय भवनों के लिए साढ़े 4 करोड़ स्वीकृत किए गए है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गैरसैण के विकास के लिए सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन पर कार्य प्रगति पर है और इसे गैरसैण तक पहुंचाने के लिए कर्णप्रयाग से बागेश्वर तक रेल लाइन सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है।

वहीं गौचर हवाई पट्टी को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गैरसैण में राजधानी बनाने का फैसला इसी उद्देश्य से किया कि विकास पहाड़ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। राजधानी पर कांग्रेस का ढुलमुल रवैया रहा लेकिन भाजपा अपने वायदे के अनुसार कार्य करती रही है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वह आज गैरसैण और राजधानी के मुद्दे को लेकर इतने चिंतित दिख रहे हैं और अनाप सनाप बयानबाजी करने में लगे हुए है। वो बताएं कि जब उनके पास प्रदेश की कमान थी तब उन्होंने गैरसैंण को क्यों नहीं राजधानी घोषित की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैण से पलायन नहीं बल्कि रिवर्स पलायन होगा। केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य के लिए लगातार आगे बढ़ रही है और पर्वतीय इलाके में लगातार संसाधनों में वृद्धि हो रही है। भाजपा राज्य गठन के औचित्य को सार्थक करने में जुटी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!