आपके वोट से आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय होगा, सोच समझ कर करें मतदान: प्रियंका

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Mar, 2022 01:45 PM

your vote will decide the future of the coming generation vote wisely

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज चंदौली में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने हर-हर महादेव के जयकारे के साथ जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी पर जमकर निशाना। प्रियंका गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि...

चंदौली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने आज चंदौली में हर-हर महादेव के जयकारे के साथ जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी पर जमकर निशाना। प्रियंका गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी , क्या पूछती है कि आप किस जाति धर्म के है। उन्होंने भाजपा, सपा, बसपा पर तंज कसते हुए कहा ये पार्टी के नेता फिर जाति धर्म की बात क्या करते है। उन्होंने कहा कि महंगाई देश में बढ़ रही है। लेकिन भाजपा के नेता धर्म की राजनीति कर रहे। उन्होंने कहा आपके वोट से उप्र का भविष्य तय होना है, प्रदेश की आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय होना है।अपने वोट की ताकत को पहचानें और रोजगार, महंगाई कम करने, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतरी, किसानों की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण व प्रदेश की तरक्की के लिए वोट करें।

 उन्होंने कहा सरकार की गलत नीतियों की वजह से छुट्टा जानवर किसानों की फसल को बर्बाद कर रहे है। उन्होंने कहा किसी धर्म की किताब को पढ़े तो उसमें लिखा है कि सबसे बड़ा राष्ट्र सेवा का धर्म है। लेकिन भाजपा के लोग धर्म के नाम पर लोगों में नफरत फैलाने का काम किया है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आप से एक बहुत बड़ी भूल हुई  आप ने धर्म के नाम पर वोट दिया है। जिससे सभी नेता धर्म नाम पर वोट मांग रहे है। जिसकी वजह नेता काम करते ही नहीं है। सेवा करने ही नेता का धर्म होता है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं को बेच रही है। आप के लिए काम करना नहीं चाहते है सिर्फ इनकी नीतियां सिर्फ पूंजीपतियों के लिए है। सरकार आप को गुलाम बनाने का काम कर है। बड़े -बड़े नेताओं के बेटे विदेशों में जा कर पढ़ाई करते है। आप के बच्चे के लिए स्कूल नहीं है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!