Edited By Ramkesh,Updated: 11 May, 2025 01:58 PM

जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसके बाद आक्रोशित युवक ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। असलहे से...
आजमगढ़ (शुभम सिंह ): जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में शाहपुर गांव में रविवार की सुबह सेफ्टी टैंक बनाने को लेकर दो पट्टीदारों में मारपीट हो गई। इसके बाद आक्रोशित युवक ने लाइसेंसी असलहे से फायरिंग कर दिया जिसमें दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। असलहे से फायरिंग करते युवक का वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सेफ्टी टैंक बनवाने के दौरान हुई थी कहासुनी
आप को बता दें कि जहानगंज थानां क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी गुड्डू सिंह सेफ्टी टैंक बना रहे थे। उनके ही पट्टीदार अभिषेक सिंह और बृजमोहन सिंह ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आक्रोशित गुड्डू सिंह का पुत्र घर से लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया और फायर कर दिया।

घटना का वीडियो वायरल
घटना के दौरान दो लोगों को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 5 सेकेंड के इस वीडियो में लोग युवक को मना कर ही रहे है कि तभी उसने फायरिंग कर दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की छानबीन में जुटी है।