योगीराज में सुरक्षित नहीं बेटियां! मां के सामने ही कार सवार दरिंदों ने 16 वर्षीय बेटी का किया अपहरण

Edited By Umakant yadav,Updated: 30 Sep, 2020 07:15 PM

yogiraj car rider kidnapped 16 year old daughter in front of her mother

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही प्रदेश की बहु-बेटियों की सुरक्षा के लाख दावे करते हों लेकिन आए दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं ने सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। हाथरस की घटना...

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही प्रदेश की बहु-बेटियों की सुरक्षा के लाख दावे करते हों लेकिन आए दिन महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं ने सरकार के दावों की पोल खोल कर रख दी है। हाथरस की घटना को बीते अभी 1 दिन भी नहीं हुए की ताजा मामला आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां दबंगो ने मां के सामने ही उसकी 16 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है।

PunjabKesari
बता दें कि किशोरी अपने माता-पिता के साथ जहानागंज थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल में रह रही थी। वहीं करीब रात के 9 बजे कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। जिसके बाद किशोरी की मां ने थाने में नामजद तहरीर दी और पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से भी न्याय की गुहार लगाई है।

PunjabKesari
किशोरी की मां ने बताया कि रात 9 बजे रजिंदर, उदय प्रताप, शिव पूजन, संतोष राम, योगी और गोविंद ने ही मेरी आंखों के सामने मेरी लड़की का अपहरण कर लिया। वहीं किशोरी की मां जब विरोध की तो किशोरी की मां को जातिसूचक भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कार में जबरदस्ती बैठा कर फरार हो गए। किशोरी की मां को भी यह धमकी दिए कि जो तुम्हारी लड़की का हाल हो रहा है वही तुम्हारा भी होगा। दबंग अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने पूरे मामले में जांच कर पीड़ित परिवार से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का अश्वासन दिया है।

PunjabKesari
वहीं पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह ने बताया की परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जगह-जगह गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर किशोरी को परिजनों के हवाले किया जाएगा।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!