Seema Haider: सीमा हैदर को लेकर बोले योगी के मंत्री रघुराज सिंह- हिंदुस्तान में आकर कर सकती है नुकसान, जांच होनी चाहिए

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Jul, 2023 05:29 PM

yogi s minister raghuraj singh said about seema haider she can do

Seema Haider, पाकिस्तानी आई प्रेमी के लिए अवैध तरीके से भारत आई महिला सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर यूपी सरकार के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि उन्हें चोरी छिपे देश में नहीं आ

अलीगढ़, Seema Haider: पाकिस्तानी आई प्रेमी के लिए अवैध तरीके से भारत आई महिला सीमा हैदर इन दिनों सुर्खियों में है। इस मामले को लेकर यूपी सरकार के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि उन्हें चोरी छिपे देश में नहीं आना चाहिए था। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों को कड़ाई से जांच पड़ताल करनी चाहिए।
PunjabKesari
राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि वह इस प्यार के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते हैं, लेकिन भारत में चोरी छिपे आने आने की उनकी यह प्रक्रिया ठीक नहीं है। उन्हें चोरी छिपे नहीं आना चाहिए था। उन्होंने सीमा हैदर के प्रेमी सचिन को लेकर कहा कि अगर उन्होंने प्यार किया है तो, उन्हें पहले उसकी जांच और परख कर लेनी चाहिए कि प्यार सही है या गलत है।
PunjabKesari
सीमा हैदर बहुत अच्छा इंग्लिश बोलती हैं- मंत्री 
मंत्री ने कहा सीमा हैदर बहुत अच्छा इंग्लिश बोलती हैं। इंग्लिश बोलना कोई बड़ी बात नहीं है। इंग्लिश बहुत छोटी लैंग्वेज है। यह हर किसी को आ भी जाती है। लेकिन सीमा हैदर पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की हैं। उनके पास 5 पास पोर्ट है, जो जांच का विषय है। हिंदुस्तान घर की तरह है। यहां लोग घर और परिवार की तरह जीते हैं। यहां अगर कोई लड़की बाहर से आई है, तो उसकी जांच परख करनी चाहिए।
PunjabKesari
ऐसे मामलों पर विशेष रूप से ध्यान देने की भी आवश्यकता
अलीगढ़ पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह जांच का विषय है। मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रेम में जाति-पात और उम्र नहीं देखी जाती है। सीमा हैदर और सचिन को लेकर कहा कि वह बड़ी है और वह छोटा है, लेकिन प्रेम तो प्रेम है, लेकिन प्रेम में इतना सोचना चाहिए कि हम हिंदुस्तानी हैं। हिंदुस्तान में कोई बाहर से आकर हमारा नुकसान न कर दे। हमारे पड़ोसी का नुकसान न कर दे। हमारे देश की जानकारी देश-विदेश में न पहुंचा दे। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा एजेंसियों को बॉर्डर पर भी विषेश ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही ऐसे मामलों पर विशेष रूप से ध्यान देने की भी आवश्यकता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!