भारत के सभी पंथ और समुदाय का एक ही लक्ष्य वसुधैव कुटुंबकम: योगी आदित्यनाथ
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 May, 2022 04:52 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। सबसे पहले सीएम जंगमबाड़ी मठ पहुंचे। यहां आयोजित श्री जगतगुरु विशेश्वर शिवाचार्य महास्वामी के पंचाधिक शताब्दी जन्मो...
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच चुके हैं। सबसे पहले सीएम जंगमबाड़ी मठ पहुंचे। यहां आयोजित श्री जगतगुरु विशेश्वर शिवाचार्य महास्वामी के पंचाधिक शताब्दी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मठ में पूजा अर्चना की और साधुओं से मुलाकात भी की।
जंगमबाड़ी मठ पहुंचने के बाद सीएम का औपचारिक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मठ में आयोजित वीर शैव सम्मेलन में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। योगी आदित्यनाथ ने जंगमबाड़ी मठ में संतों को संबोधित किया और कहा कि भारत में अलग-अलग पंथ और समुदाय हैं, परन्तु ये विभाजन के लिए नहीं हैं। यह मंजिल तक पहुंचने के लिए अलग-अलग मार्ग हैं। लक्ष्य सबका एक ही है वसुधैव कुटुंबकम। वाराणसी के जंगमवाड़ी मठ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सभी को सदैव धर्म के मार्ग पर चलकर उसका अनुसरण करना चाहिए।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मठ प्रशासन की ओर से प्रसाद व धार्मिक वस्तुएं भेंट की गईं। यहां पर पीठाधीश्वर जगद्गुरु शिवाचार्य डा. चंद्रशेखर महास्वामी ने उनको स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने मठ में पूजा अर्चना की और साधुओं से मुलाकात भी की। यहां पर मठ के देश भर से संत-महंत आए हैं। शाम को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद यहां पर रात्रि विश्राम भी करेंगे।
Related Story

शिया समुदाय ने बड़े ईमाम बाड़े पर काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज, सादगी और गम के साये में लागों ने...

यूपी के इस जिले में शिया समुदाय के लोगों ने नहीं मनाई ईद, आयतुल्ला अली खामेनेई के निधन की रही वजह

'त्यौहारों पर समाज विरोधी गतिविधियों व नई परंपरा की अनुमति नहीं', CM Yogi का सख्त निर्देश, बोले-...

कनाडा के उच्चायुक्त ने CM Yogi से की मुलाकात, बैठक में UP के निवेश-टेक्नोलॉजी, AI और ग्रीन एनर्जी...

UP शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

UP के 2.5 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों की चांदी, योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, ग्रेच्युटी सीमा बढ़कर हुई...

योगी सरकार के इस फैसले से अब दुकानदार नहीं बना पाएंगे आपको बेवकूफ, 1 अप्रैल से हर अंडे पर होगी...

हेमवती नंदन बहुगुणा ने उत्तर प्रदेश के विकास को एक नयी ऊंचाई प्रदान की : योगी आदित्यनाथ

Kuldeep Yadav की रॉयल दावत: आज CM योगी और Team India के सितारे होंगे शामिल, इस होटल में शाही...

Rampur से Prayagraj तक 10 जिलों के कप्तानों को अल्टीमेटम, CM योगी बोले- 'खौफ अपराधियों में हो,...