रक्षाबंधन पर पति से विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर,  बच्चों का रो रो कर बुरा हाल

Edited By Ajay kumar,Updated: 01 Sep, 2023 05:38 PM

wife commits suicide by consuming poison after dispute

जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र में रक्षा बधन पर मायके जाने को लेकर पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

रामपुर(सैदनगर)- जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र में रक्षा बधन पर मायके जाने को लेकर पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानिए किसलिए हुआ विवाद
घटना अजीम नगर थाना क्षेत्र के मिलक मुफ्ती गांव की है। अमर सिंह की शादी आठ साल पहले द्रौपदी उम्र 28 के साथ हुई थी। बुधवार को पत्नी मायके रक्षाबंधन पर जाने की जिद कर रही थी। जबकि उसका पति गुरुवार को जाने के लिए बोल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। देर शाम पत्नी ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद पत्नी की हालत बिगड़ी तो घर वालों के होश उड़ गए। हालत बिगड़ने पर परिजन विवाहिता को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम महिला का अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। द्रोपदी की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
 

परिजनों का आरोप पति आए दिन करता है मारपीट
मृतका भाई के विजय ने बताया कि द्रोपदी की शादी साल 2018 में अमर सिंह के संग की थी। आरोप है कि वह आए दिन शराब के नशे में बहन के संग मारपीट करता है, तीन बच्चे है दो बेटी और एक बेटा है। अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत से मायके पक्ष और दो छोटे छोटे बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गईः पुलिस
प्रभारी निरीक्षक थाना अजीमनगर बिजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों का कहना है कि पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!