Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Jul, 2025 05:59 PM

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने सिर्फ इसलिए फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी क्योंकि उसके पति ने उसे गुटखा खाने पर डांटा था। जिससे क्षुब्ध महिला ने खुदकुशी कर ली .....
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता ने सिर्फ इसलिए फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी क्योंकि उसके पति ने उसे गुटखा खाने पर डांटा था। जिससे क्षुब्ध महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ बरामद हुआ है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के जमुनी पुरवा का है। जहां की रहने वाली 25 वर्षीय पूनम ने घर में फांसी लगाकर खुद खुशी कर ली। पूनम की शादी 2019 में हुई थी। दंपत्ति को एक बच्चा भी था। बताते हैं कि पूनम छिप-छिपकर गुटखा खाती थी और वह गुटखा की काफी शौकीन थी। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने परिजनों को दी। फिर परिजन महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज बांदा पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भतीजे अवध बिहारी राजपूत ने बताया है कि पड़ोसियों ने बताया कि चाची पूनम ने अपने घर में फांसी लगा ली है। हम लोग चाचा को लेकर के मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने चाची को देखते ही मृत घोषित कर दिया।