पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी और बेटे को गड़ासे से काटकर उतारा मौत के घाट

Edited By Harman Kaur,Updated: 02 Oct, 2022 05:05 PM

wife and son were put to death by cutting them from the pit

सोनभद्रः यूपी के सोनभद्र जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने युवा बेटे को गड़ासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया...

सोनभद्रः यूपी के सोनभद्र जिले से डबल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने युवा बेटे को गड़ासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, वारदात की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जंगल की तरफ फरार हो गया। इस घटना से वारदात से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

पहले बेटे और फिर पत्नी को गड़ासे से काटकर उतारा मौत के घाट
बता दें कि मामला जिले की सीमा से लगे बिहार राज्य के अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव का है। जहां शनिवार की शाम शिव प्रसाद यादव ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच बचाव करने के लिए उनका छोटा बेटा बीच पड़ा। वहीं, गुसाए में आए शिव ने अपने बेटे धीरेंद्र (18) को गड़ासे से काट मार डाला। इतना ही नहीं जब उसकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो शिव ने अपनी पत्नी मुनिया (42) को भी गड़ासे से काट कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते तब तक शिव प्रसाद जंगल में फरार हो गया।

चार साल पहले अपने भाई को मारके हुआ था फरार
इसके कुछ समय पछचात ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आई, लेकिन तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर जंगल की तरफ भाग चुका था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि लगभग चार साल पहले आरोपी ने अपने भाई को भी मौत के घाट उतारा था। जिसके बाद भी वह फरार हो गया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!