ईको टूरिज्म पर संवाद कार्यक्रम में बोले योगीः जून में पड़ी गर्मी के लिए हम सभी जिम्मेदार

Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Jun, 2024 09:51 AM

we are all responsible for the heat in june yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जून की गर्मी देश-प्रदेशवासियों को लंबे समय तक याद आएगी। तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा था। इसके लिए उत्तरदायी हम सबकी स्वार्थी गतिविधियां ही हैं। स्वयं के स्वार्थ के लिए प्रकृति के दोहन की प्रवृत्ति के कारण ऐसी...

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जून की गर्मी देश-प्रदेशवासियों को लंबे समय तक याद आएगी। तापमान बहुत तेजी से बढ़ रहा था। इसके लिए उत्तरदायी हम सबकी स्वार्थी गतिविधियां ही हैं। स्वयं के स्वार्थ के लिए प्रकृति के दोहन की प्रवृत्ति के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई। इस क्रम में उन्होंने राजधानी में कुकरैल नदी को नाला बनाकर लोगों के अवैध निर्माण कर लेने का उदाहरण दिया जिसे हाल ही में हटाया गया है। मुख्यमंत्री बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मरकरी हॉल में ईको टूरिज्म पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

PunjabKesari

हम लखनऊ में कुकरैल के पास नाइट सफारी बना रहे
यहां उन्होंने कहा कि कभी कुकरैल आदि गंगा गोमती की सहायक नदी थी। गर्मी में जब नदियों और जल के स्रोत सूख रहे थे तो कुकरैल में जल के नए स्रोत बन रहे थे। पीलीभीत से निकलकर वाराणसी में गंगा नदी के साथ इसका मिलन होता है, लेकिन कुकरैल नदी को नाला बनाकर लोगों ने अवैध निर्माण कर लिया। हम लोगों ने कुकरैल को नदी बनाने की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी। योगी ने कहा कि, हम लखनऊ में कुकरैल के पास नाइट सफारी बना रहे हैं। 

PunjabKesari

कार्यक्रम में ईको पर्यटन पर दिखाई गई लघु फिल्म 
मुख्यमंत्री के मुताबिक्र उप्र. में पौराणिक काल के वन हैं। राज्य के तराई क्षेत्र (बहराइच, खीरी, बलरामपुर, पीलीभीत) में वन सुरक्षित हैं, जबकि उस पार नेपाल में वन समाप्त हो गए हैं। चूका, दुधवा, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, अब चित्रकूट व बिजनौर के अमानगढ़ में टाइगर रिजर्व को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, वन राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में ईको पर्यटन पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उप्र ईको टूरिज्म विकास बोर्ड के लोगों का अनावरण किया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!