UP Lok Sabha Election: यूपी में लोकसभा के पांचवें चरण की वोटिंग खत्म, 6 बजे तक करीब 57.98% हुई वोटिंग

Edited By Ramkesh,Updated: 21 May, 2024 10:04 AM

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई है। अब वहीं लोग वोट डाल पाएंगे जो 6 बजे से पहले लाइन में खड़े हैं। आप को बात दें कि यूपी में 14 सीटों पर मतदान हो रहा था, जिसमें 10 सीटें सामान्य श्रेणी की और...

UP Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे वोटिंग खत्म हो गई है। अब वहीं लोग वोट डाल पाएंगे जो 6 बजे से पहले लाइन में खड़े हैं। आप को बात दें कि यूपी में 14 सीटों पर मतदान हो रहा था, जिसमें 10 सीटें सामान्य श्रेणी की और चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सुबह से यूपी में  5 बजे तक करीब 55.80% हुई वोटिंग हुई है। भीषण गर्मी के वाजूद भी लोग मतदान कर रहे है। 
 

         यूपी में लोकसभा की 14 सीटों पर मतदान प्रतिशत आंकड़ा 

लोकसभा सीटें 9: 00 11:00  1:00 3:00 5:00 6:00 
1. मोहनलालगंज 13.86% 28. 52%  41.43%  51.01% 60.10%  62.72%
2. लखनऊ 10.39% 22.11% 33.50%  41.90%  49.88%  52.23%
3. रायबरेली 13.60% 28.10% 39.69%  47.83%  56.26% 58.04%
4. अमेठी 13.45% 27.20%  38.21%  45.07% 52.68%  54.40%
5. जालौन 12.80% 26.97%  39.50%  46.22%  53.73% 56.15%
6. झांसी 14.26% 29.82% 43.61%  52.53%  61.18%  63.70%
7. हमीरपुर 13.61% 28.24%  40.19%  48.87%  57.83% 60.56%
8. बांदा 14.57% 29.25% 40.20%  48.08%  57.38%  59.64%
9. फतेहपुर 14.00% 28.54%  39.85%  47.25%  54.56%  57.05%
10. कौशांबी 10.49.% 26.12% 36.25%  43.01%  50.65%  52.79%
11. बाराबंकी 12.73% 30.59%  44.77%  55.35%  64.86%  67.10%
12. फैजाबाद 15.00%  29.05% 40.77%  48.66%  57.36%  59.10%
13. कैसरगंज 13.04% 27.92% 38.50%  46.01%  53.92% 55.68%
14. गोंडा 9.55% 26.68%  36.66%  43.21%  50.21%  51.64%


मिमिक्री आर्टिस्ट जय विजय सचान ने अपने बूथ पर मतदान कर मतदाताओं को किया जागरूक 

मिमिक्री आर्टिस्ट जय विजय सचान ने जनपद हमीरपुर में अपने मतदेय स्थल संख्या 94 आर्य समाज महर्षि दयानंद विद्यालय हमीरपुर में मतदान किया। इस दौरान  सर्वप्रथम बूथ के बाहर स्वीप नोडल अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला मुख्य विकास अधिकारी और बूथ के बीएलओ अकबर अली ने उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र व बुकें दिया। बाहर आकर मतदाताओं को जल्द से जल्द बूथ पर आने के लिए अपील करते हुए पैदल चलकर मतदान हेतु जागरूक किया तथा अपने मुहल्ले के मित्रो साथ सेल्फी भी ली। 

PunjabKesari

 उन्होंने कहा कि अपने जनपद आकर व मतदान कर बहुत खुशी हो रही है। इसके लिए वह हमीरपुर जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय को तहेदिल से धन्यवाद दिया हैं। इस अवसर पर आलोक सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अजीत कुमार श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी हमीरपुर उपस्थित रहे।


रायबरेली में मनोज पांडेय ने डाला वोट 

रायबरेली-भाजपा नेता ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने आचार्य दिवेदी इंटर कॉलेज बूथ पर डाला वोट डाला इस दौरान उन्होंने कहा कि ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते दिया वोट दिया है।  उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी को और अधिक शक्ति देने के लिए लोग वोट कर रहे हैं। 

सुधांशु त्रिवेदी बोले- चुनाव परिणाम बहुत दूर की बात नहीं है

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राजधानी लखनऊ में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी नागरिकों से कहना चाहूंगा कि अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मतदान आपका अधिकार भी है और कर्तव्य भी है।  विकसित भारत, सुरक्षित भारत, समृद्ध और गौरवान्वित भारत के लिए वोट करें।

PunjabKesari
राजद नेता तेजस्वी यादव की इंडिया गठबंधन के 300 से अधिक सीटें जीतने के बयान पर, उन्होंने कहा, 'बड़ी विचित्र सी बात है जो वह कहने का प्रयास कर रहे हैं। आप समझिए कि ऐसी हालत होने के बावजूद भी लालू प्रसाद यादव को अपनी बेटी के प्रचार के लिए आना पड़ा। चुनाव परिणाम बहुत दूर की बात नहीं है, बस कुछ ही दिनों की बात है। 

कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी बोले- भाजपा के लिए अबकी बार 400 हार
पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी ने अपने बूथ पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए बड़े बयान दिए हैं।  नसीमुद्दीन ने भाजपा के 400 पार के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लिए अबकी बार 400 हार है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की देश में स्थिति बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि मैं पूरा देश घूमकर आया हूं, केरल, तमिलनाडु, आंध्रा, तेलांगना में भाजपा साफ, इनका गुजरात में भाजपा हाफ, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा में भाजपा साफ हो जाएगी। इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। 

फरंगी महली ने किया लखनऊ चौक में मतदान
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने किया मतदान. चौक के ऑक्सफोर्ड पब्लिक कॉलेज में मतदान किया. मतदान के बाद मीडिया से बोले मौलाना खालिद रशीद कि लोकतंत्र का पर्व है और सभी को मतदान करना चाहिए. गर्मी की परवाह किए बिना घरों से निकलना चाहिए. मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए करें मतदान.

गोंडा से लेकर फैजाबाद तक लोकसभा चुनाव में बंपर वोटिंग
लोकसभा चुनाव में अगर गोंडा, हमीरपुर, बांदा और फैजाबाद की बात करें तो यहां दोपहर 1 बजे तक ही मतदान का आंकड़ा 40 फीसदी के पार पहुंच गया है, जबकि लखनऊ, रायबरेली, अमेठी लोकसभा जैसी वीआईपी सीटों पर मतदान की रफ्तार सुस्त दिखाई दे रही है।

राहुल गांधी के सामने लगे वापस जाओ के नारे
रायबरेली: बछरावां के गांधी इंटर कालेज बूथ के सामने राहुल गांधी के सामने लगे नारे, भाजपाइयों ने जमकर जय श्रीराम के लगाए नारे, राहुल गांधी वापस जाओ के भी लगाये नारे, चुरुआ मन्दिर के बाद इसी बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे राहुल गांधी।

   * ललितपुर के शोल्दा गांव में 100 प्रतिशत हुई वोटिंग, लोकत्रंत्र में शोल्दा गांव ने रचा इतिहास

   * प्रतापगढ़ कुंडा से विधायक राजा भैया ने बेती बूथ पर किया मतदान,साथ में उनके भाई गोपाल जी व दोनों पुत्रो ने भी किया मतदान। 

PunjabKesari

 

 

फतेहपुर पोलिंग बूथ के बाहर बवाल - सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच में मारपीट - पोलिंग बूथ पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई - पुलिस ने उपद्रवियों को मौके से पकड़ा #Fatehpur #LokSabhaElections2024 @samajwadiparty @BJP4UP pic.twitter.com/LbInuADX4b

— Punjab Kesari-UP/UK (@UPkesari) May 20, 2024


ईवीएम की बैटरी खत्म होने से मतदान प्रभावित
*फतेहपुर के किशनपुर कस्बे के वार्ड 8 और 7 की ईवीएम की बैटरी खत्म हो गई है। इससे मतदान प्रभावित हो गया है। 20 मिनट से मतदान बाधित है। 

*  बादां में पोलिंग बूथ पर मधुमक्खियों का हमला,  सुरक्षा कर्मी सेमत  तीन घायल 


* 5वें चरण के चुनाव में बड़े दिग्गज चुनावी मैदान में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मतदान

 

 



PunjabKesari

 

 


* लोक सभा सामान्य निर्वाचन -2024 के अन्तर्गत पंचम चरण में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्रीमती निधि श्रीवास्तव जी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

PunjabKesari

 


* सांसद और भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने किया मतदान।

*कंपोजिट विद्यालय सहादतगंज द्वितीय में किया मतदान।

* मतदान करने से पहले अपने घर पर किया पूजा पाठ।

* लल्लू सिंह ने  कहा इस बार 400 के पार का नारा होगा सच।

* सांसद ने कहा 500 सालों के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर।



* डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया मतदान, लोगों से घर निकल कर मतदान करने की अपील की। 

चित्रकूट मंडल के कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने अपनी पत्नी के साथ डाला वोट
शहर के पंडित जेएन डिग्री कॉलेज पोलिंग बूथ में पहुंचकर चित्रकूट मंडल के कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने अपनी पत्नी के साथ डाला वोट, मतदाताओं से वोट डालने की अपील की, कमिश्नर बोले मंडल में लगभग 15 जगह EVM हुई थी खराब जिन्हें बदलकर मतदान कराया गया है शुरू।

*महोबा के प्राथमिक विद्यालय मुढारी प्राचीन बूथ संख्या 82 में ईवीएम खराब।  

*गोंडा लोकसभा की गौरा विधानसभा में बूथ संख्या 352 पर ईवीएम खराब होने की सूचना। चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की समाजवादी पार्टी ने ट्वीट की अपील। 

* लोक सभा सामान्य निर्वाचन -2024 के अन्तर्गत पंचम चरण में जनपद अयोध्या में मंडलायुक्त ने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

PunjabKesari
*अमेठी में सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। देवीपाटन बूथ पर वोटिंग के लिए लंबी कतारें लगीं हैं।

PunjabKesari

*राजनाथ सिंह ने की वोटरों से अपील
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'लोकसभा चुनाव में आज लखनऊ समेत पांचवें चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। आप लोग जितना अधिक मतदान करेंगे, उतना ही विकसित भारत का संकल्प मज़बूत होगा। फर्स्ट टाइम वोटर्स और युवाओं के साथ-साथ महिलाओं से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं और लोकतंत्र के इस उत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लें।

* फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के आर्य कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान के लिए सुबह से ही मतदाता पहुंचना शुरू हो गए। केंद्र पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। कई सुरक्षा में मतदान चल रहा है।

PunjabKesari



* BSP अध्यक्ष मायावती ने डाला वोट। उन्होंने कहा, "मैंने मतदान कर दिया है...मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें...मैं सभी राजनीतिक दलों से कहना चाहती हूं कि उनको जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा की सभी पार्टियां जीत का दाव करती है लेकिन नीतीजे आने के बाद पात चलता है कि जनता ने किसे चुना है। 

PunjabKesari
* महोबा नगर पालिका के बूथ संख्या 131 में ईवीएम ख़राब,अबतक मतदान नहीं हो सका शुरु।
* मंदिर पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल
* अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने मंदिर में दर्शन किए। वोटिंग शुरू होने से पहले किशोरी लाल ने गौरीगंज के प्रसिद्ध  लोदी बाबा धाम पर जाकर माथा टेका। किशोरी लाल शर्मा का मुकाबला बीजेपी की स्मृति इरानी से है।

PunjabKesari


उन्होंने कहा कि 14 लोकसभा सीटों के अलावा, लखनऊ पूर्व विधानसभा के लिए उपचुनाव होगा। यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा विधायक आशुतोष टंडन गोपाल के निधन के बाद खाली हुई है। रिनवा ने कहा कि ये 14 लोकसभा क्षेत्र 21 जिलों में लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जालौन, झांसी, कानपुर देहात, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, बाराबंकी,अयोध्या, गोंडा,बहराइच और बलरामपुर हैं।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि  पांचवे चरण में 1.43 पुरुष और 1.27 करोड़ महिलाओं सहित कुल 2.7 करोड़ मतदाता 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 17,128 मतदान केंद्रों पर बने 28,688 मतदान बूथों पर मतदान होगा।

वहीं सीएम योगी ने मतदान से पहले ट्वीट कर मतदाताओं से बड़ी अपील करते हुए कहा कि सम्मानित मतदाता बंधुओं, मेरी अपील है कि आप सभी मतदान अवश्य करें। आपका अमूल्य वोट 'सशक्त-सुरक्षित भारत' का आधार बनेगा और 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करेगा। ध्यान रहे- पहले मतदान करें-फिर जलपान करें!

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!