UP Weather Update: मानसून के इंतजार के बीच प्रदेश में शुरू हुई बारिश, 25 और 26 जून को भारी वर्षा का अलर्ट जारी

Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Jun, 2023 09:32 AM

up weather update rain started

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोग मानसून का इंतजार कर रहे थे। लेकिन मानसून आने से पहले ही जहां पर मौसम में बदलाव आ गया है। प्रदेश में अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिस वजह से लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी...

UP Weather Today (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोग मानसून का इंतजार कर रहे थे। लेकिन मानसून आने से पहले ही जहां पर मौसम में बदलाव आ गया है। प्रदेश में अब बारिश का दौर शुरू हो गया है। जिस वजह से लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। आज यानी गुरुवार सुबह से ही राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में रुक रुक कर बरसात हो रही है। बदलते मौसम के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 25 और 26 जून को राज्य में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि प्रदेश में फिलहाल मानसून ने दस्तक नहीं दी है। लेकिन प्री मानसून में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बुधवार को कानपुर समेत कई इलाकों में रुक- रुककर बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। कानपुर में तापमान में लगभग नौ डिग्री की गिरावट के साथ उमस से भी राहत मिल गई। जहां पर कुल 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर आ गया, जो एक दिन पहले 35.8 डिग्री था।

PunjabKesari

आज सुबह से ही लखनऊ में रुक- रुककर बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश की वजह से लोग गर्मी से निजात पा रहे है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आने की परिस्थितियां अब अनुकूल होती जा रही है। मानसून अब पूर्वी यूपी में अगले 48 घंटों में आने की संभावना है। फिलहाल बारिश और हवा का रुख बदलने की वजह से लोगों को हीटवेव और भयानक गर्मी की तपिश खत्म होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुमान अनुसार आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी और आने वाले 23 से 27 जून तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है और 25 और 26 जून को राज्य में भारी बारिश का होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!