UP Weather News: अगले 24 घंटे में लोगों को मिल सकती है गर्मी से राहत, IMD ने 14 जिलों में बारिश के जताए आसार

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Apr, 2023 09:17 AM

up weather news people can get

उत्तर प्रदेश में आने वाले 24 घंटों में तेजी से मौसम में बदलाव आने वाला है। लोगों को तेज धूप और चल रही गर्म हवाओं से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जिलों में आंधी-तूफान आने वाला है। साथ ही 14 जिलों में गरज...

लखनऊः उत्तर प्रदेश में आने वाले 24 घंटों में तेजी से मौसम में बदलाव आने वाला है। लोगों को तेज धूप और चल रही गर्म हवाओं से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जिलों में आंधी-तूफान आने वाला है। साथ ही 14 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey का नया वीडियो आया सामने, कहा- Samar Singh है जिम्मेदार

बता दें कि, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। शुक्रवार को प्रदेश के 30 जिलों और शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं। वहीं, बादलों की आवाजाही से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट प्रदेश भर में दर्ज की जाएगी। जिससे लोगों को तपिश से राहत मिलने की उम्मीद है। बहरहाल, प्रदेश में जबरदस्त तपिश और लू के थपेड़ों की वजह से जनजीवन पर असर पड़ा है। लोग दोपहर के समय घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav 2023: मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर जाकर बताएगी भाजपा

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई जिलों में हलकी बारिश पड़ सकती है। वहीं, कुछ जिलों में तेज हवाएं भी चलेगी। दरअसल, बीते बुधवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान 40 डिग्री से अधिक से अधिक तापमान प्रयागराज में 44.5 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 45.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी पारा दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे कम तापमान मुजफ्फरनगर में 17.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!