Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Sep, 2020 06:04 PM

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के पूर्वी जिलों के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हुई। विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हल्की से तेज बारिश...
लखनऊः उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के पूर्वी जिलों के कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश हुई। विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में हल्की से तेज बारिश और पूर्वी इलाकों में अनेक स्थानों पर कहीं गरज-चमक के साथ तेज और कहीं हल्की बारिश हो सकती है।