Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Sep, 2020 02:55 PM

मौसम विभाग ने आज यूपी में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। पूर्वानुमान है कि रविवार को कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश गर्मी से कुछ राहत दिला सकती है। बीते 24 घंटों में नमी की मात्रा 92 फीसदी तक रही। इस कारण उमस से लोग बेहाल रहे...
लखनऊः मौसम विभाग ने आज यूपी में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। पूर्वानुमान है कि रविवार को कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश गर्मी से कुछ राहत दिला सकती है। बीते 24 घंटों में नमी की मात्रा 92 फीसदी तक रही। इस कारण उमस से लोग बेहाल रहे।
अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार को गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।