UP में आफत की बारिश: आजमगढ़ में 180mm तो काशी जलमग्न, IMD का अगले 48 घंटे के लिए Red Alert

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 02:47 PM

up weather alert heavy to very heavy rain alert in purvanchal

पिछले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 2 दिनों तक...

UP Weather Alert: पिछले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अगले 2 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, हालांकि इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। मौसम केंद्र, लखनऊ के 25 अगस्त के दैनिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का सबसे ज्यादा असर आजमगढ़ में दिखाई दिया। आजमगढ़ सदर में 180 मिमी और आजमगढ़ में 140.4 मिमी बारिश रिकॉडर् की गई। वाराणसी के राजघाट में 128 मिमी, वाराणसी एयरपोर्ट पर 119.8 मिमी, सोनभद्र के रॉबट्र्सगंज में 120 मिमी और बस्ती में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई। अंबेडकरनगर के जलालपुर में 114.4 मिमी, सोनभद्र के चोपन में 112.2 मिमी, सुलतानपुर में 107.8 मिमी, चंदौली में 91 मिमी और मिर्जापुर तहसील में 85 मिमी बारिश हुई। श्रावस्ती के भिनगा में 79 मिमी, प्रतापगढ़ के कुंडा में 78 मिमी तथा सोनभद्र के चुर्क में 75.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

ये भी पढ़ें:- कानपुर में एक्सपायर्ड चॉकलेट की लूट: डंपिंग साइट पर टूट पड़ी भीड़, बोरे-थैले भरकर घर ले गए लोग (VIDEO)

बारिश का असर राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में भी रहा। लखनऊ में अलग-अलग केंद्रों पर 26.2 और 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रयागराज में फाफामऊ में 28.7 मिमी, हैंडिया में 25 मिमी और प्रयागराज सदर में 19 मिमी बारिश हुई। अमेठी में 8 मिमी, रायबरेली में 43 मिमी और फतेहगढ़ में 45.4 मिमी बारिश रिकॉडर् की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बिजनौर के धामपुर में 70 मिमी, बागपत के खेकड़ा में 57 मिमी, बरेली में 44.2 मिमी, शाहजहांपुर के पवायां में 40.2 मिमी, झांसी में 37 मिमी तथा फिरोजाबाद के जसारना और शिकोहाबाद में 36-36 मिमी बारिश हुई। बुंदेलखंड में झांसी के साथ महोबा और हमीरपुर में भी बारिश दर्ज की गई। चरखारी में 28 मिमी, हमीरपुर में 27 मिमी और मौदहा में 26 मिमी बारिश हुई। महोबा में 5 मिमी और कुलपहाड़ में 10.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक 26 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। दोनों अंचलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। 27 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोई चेतावनी नहीं है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। 28 अगस्त से बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 29 और 30 अगस्त को दोनों अंचलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। 31 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी में आफत की बारिश: 5 लोगों की दर्दनाक मौ/त, सड़कों पर तैर रही स्मार्ट सिटी, स्कूल बंद

मौसम केंद्र ने 28 से 31 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी दोनों उत्तर प्रदेश के लिए कोई भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। लगातार बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में उमस और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम समय में हुई भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। खासकर आजमगढ़, वाराणसी, सोनभद्र, बस्ती, अंबेडकरनगर और सुलतानपुर जैसे जिलों में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!