UP: यातायात पुलिस सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले 150 लोगों का काटा चालान

Edited By Ramkesh,Updated: 09 May, 2021 07:00 PM

up traffic police strict 150 people who disregard rules cut challan

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लॉकडाउन के चलते यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 150 लोगों का आज ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने विभिन्न चौराहों एवं तिराहो पर दो पहिया...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लॉकडाउन के चलते यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 150 लोगों का आज ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने रविवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने विभिन्न चौराहों एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन और ओवर स्पीड आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

इस दौरान प्रवर्तन टीमों ने दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले 96 ,तीन सवारी बैठाने पर 02 लोगों का,नो-पाकिर्ंग में किए गए चालान 26 और गलत दिशा में चलने वाले 20 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 08 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों में 25 से अधिक लोगों के चालान किए गये ।  प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान यातायात पुलिस ने बगैर मास्क के पांच लोगों के चालान किये जबकि थाना पुलिस ने बिना मास्क में लगाये 1640 लोगों का चालान किया। पुलिस ने जुर्माने के तौर पर 32 हजार 200 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!