Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Dec, 2022 11:29 AM

UP Police:उत्तर प्रदेश में खाकी पर लग रहे दागों का कारनामा बदस्तूर जारी है। नया मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर का है। जहां अंतर्राष्ट्रीय कवित्री ने एक दरोगा पर दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। FIR दर्ज...
गाजियाबाद, UP Police: उत्तर प्रदेश में खाकी पर लग रहे दागों का कारनामा बदस्तूर जारी है। नया मामला गाजियाबाद के थाना कवि नगर का है। जहां अंतर्राष्ट्रीय कवित्री ने एक दरोगा पर दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। FIR दर्ज होने के बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

अंतररष्ट्रीय कवित्री की पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, इसी साल अप्रैल में वर्दी पहने दरोगा ने उसको लिफ्ट दी थी। दरोगा का नाम अजय मिश्रा था और उसने दरोगा ने कवित्री का नंबर ले लिया था। यदा-कदा वह उसके घर आने लगा। एक दिन जब युवती उसके लिए चाय बना के लाई और रसोई में नाश्ता लेने चली गई तो युवती का आरोप है कि दरोगा अजय मिश्रा ने उसकी चाय में कुछ मिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद दरोगा ने उसके साथ रेप किया और धमकी दी कि अगर उसने यह बात बताई तो उसने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।

युवती का आरोप है कि इसके बाद लगातार दरोगा उसका शोषण करता रहा। इसी दौरान वह गर्भवती भी हुई तो उसने उसका गर्भपात करवा दिया।युवती के मुताबिक दरोगा लगातार कहता रहा कि वह से शादी करेगा। साथ ही धमकी भी देता रहा कि मैं पुलिस विभाग में दरोगा हूं अगर तू मेरी शिकायत करेगी तो कोई नहीं सुनेगा। उसके बाद युवती का आरोप है कि दरोगा ने उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। उसके बाद उसे अपने साथ छल का एहसास हुआ। शिकायत पर गाजियाबाद के थाना कवि नगर में दरोगा अजय मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।