UP News: दलबदलू होने के आरोप पर बोले ओम प्रकाश राजभर- वो करते हैं तो उनको कोई नहीं बोलता...

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Sep, 2023 03:55 PM

up news on the allegation of being

UP News: उत्तर प्रदेश के 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले है। इसके लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे है...

UP News: उत्तर प्रदेश के 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले है। इसके लिए सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे है। इस सीट पर भाजपा की ओर से दारा सिंह चौहान प्रत्याशी है। उन्हें जिताने के लिए के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अपनी पूरी जान लगा रहे है। वो दारा सिंह चौहान को जिताने के लिए पूरा जोर लगा रहे है और कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी के चलते विपक्ष उन पर दलबदलू होने का आरोप लगाया है, जिस पर अब राजभर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

PunjabKesari

बता दें कि जब से ओम प्रकाश राजभर सपा का साथ छोड़कर NDA में शामिल हुए है, तब से वो चर्चा का विषय बने हुए है। ऐसे में कई बार उनके प्रतिद्वंदियों को ओम प्रकाश राजभर पर दलबदलू होने का आरोप लगाते देखा जाता है। इसी आरोप के बाद सुभासपा प्रमुख ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'समाजवादी पार्टी ने पहली बार बसपा से गठबंधन किया, फिर तोड़ा, फिर गठबंधन किया और तोड़ दिया। कांग्रेस से गठबंधन किया फिर तोड़ दिया अब एक बार फिर से गठबंधन किया है। रालोद से गठबंधन किया फिर तोड़ा, अब फिर गठबंधन किया है। सुभासपा से गठबंधन किया तोड़ा, वो करते हैं तो उनको कोई नहीं बोलता।'

यह भी पढ़ेंः ज्ञानवापी परिसर में चल रहे ASI सर्वे का काम पूरा, जिला न्यायालय में कल पेश होगी रिपोर्ट

PunjabKesari

इसके साथ ही ओपी राजभर ने बसपा के गठबंधन पर भी चर्चा की और सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 'बहुजन समाज पार्टी ने तीन-तीन बार बीजेपी से गठबंधन किया, कोई नहीं बोला। कांग्रेस से गठबंधन किया, फिर तोड़ दिया, समाजवादी पार्टी से दो-दो बार गठबंधन किया और तोड़ दिया, इस बात पर तो कोई नहीं बोला, सिर्फ ओम प्रकाश राजभर। इस समय देशभर की राजनीति में ओपी राजभर का नशा है।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!