Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Sep, 2023 01:41 PM

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 33-ए के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक...
Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 33-ए के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मामले की जांच शुरु कर दी।

शव का पोस्टमार्टम करवा रही पुलिस
जानकारी के मुताबिक यह घटना नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 33-ए की है। जहां पर आज सुबह कंबल में लिपटा हुआ महिला का एक शव मिला है। शव को देखकर घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।
यह भी पढ़ेंः ड्यूटी के दौरान गायब रहने वाले 724 सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाईः ब्रजेश पाठक

सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला गरीब परिवार की प्रतीत होती है। चंदर ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार महिला अपने किसी दोस्त के पास गई थी और आशंका है कि वहीं उसकी मौत हुई तथा आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के मकसद से उसे कंबल में लपेट कर यहां फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।