UP: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मां को लाठी-डंडों से पीटा, फिर हंसिया से काट दिया सिर, कुछ दिन पहले पत्नी भी छोड़ चुकी साथ

Edited By Mamta Yadav,Updated: 20 Mar, 2022 12:22 PM

up mother was beaten with sticks and sticks for not giving money for liquor

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने से नाराज होकर मां की बुरी तरह पिटाई करने और धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

शाहजहांपुर: शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने से नाराज होकर मां की बुरी तरह पिटाई करने और धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

रोजा थाने के प्रभारी राजकुमार शर्मा ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के मुकरामपुर गांव निवासी आरोपी रामनरेश (35) ने शुक्रवार की रात अपनी मां रामवती (70) से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं मिलने से नाराज होकर उसने मां की लाठी-डंडों से पिटाई की और उसके बाद सब्जी काटने वाला हंसिया से उसके सर पर हमला कर दिया। जिसके बाद रामवती की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी रामनरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, रामनरेश शराब पीने का आदी है। दिन रात शराब के नशे में रहता है। कुछ साल पहले शराब के नशे से परेशान होकर पत्नी सुशीला और उसके दो बच्चे छोड़कर चले गए थे। शराब पीने के बाद रामनरेश अपनी पत्नी और बच्चों को मारता था। जब पत्नी छोड़कर चली गई तो आरोपी अपनी मां के साथ रह रहा था। शराब पीने के बाद आरोपी अपनी मां के साथ भी मारपीट करता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!