UP Crime News: बलिया में नाबालिग किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 Aug, 2024 04:25 PM

up crime news uncle raped a minor girl

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना के दौरान किशोरी अपने घर में सो रही थी, आरोपी चाचा छत के सहारे घर में घुसा...

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना के दौरान किशोरी अपने घर में सो रही थी, आरोपी चाचा छत के सहारे घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने घर में घुसकर की जबरदस्ती
जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने रविवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि बांसडीह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी के साथ उसके सगे चाचा लालजी (45) ने 23/24 अगस्त की दरमियानी रात बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना के समय किशोरी घर पर अपने छोटे भाई और बहन के साथ सो रही थी, तभी छत के सहारे लालजी घर में घुस गया तथा जबरदस्ती उसके साथ बलात्कार किया।

इन धाराओं में हुआ आरोपी पर केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि इस मामले में किशोरी की चाची की तहरीर पर रविवार को लालजी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी लालजी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ेंः Janmashtami 2024: यूपी में धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, CM Yogi ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त यानी सोमवार को मनाई जाएगी। मथुरा के साथ-साथ पूरे प्रदेश में यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार घरों और मंदिरों के साथ-साथ पुलिस थानों, कारागारों और पुलिस लाइन में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहार के भव्य आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए दिशा निर्देश दिए है।

​​​​​​​


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!