UP : बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन… दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस

Edited By Pardeep,Updated: 05 Aug, 2026 10:31 PM

up bsp mla umashankar passes away was ill for a long time

उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक दुखद खबर है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

डेस्कः उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक दुखद खबर है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वरिष्ठ नेता और बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ली अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।

उमाशंकर सिंह अपनी सहजता और जनसरोकारों के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही रसड़ा और पूरे बलिया जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। 

अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उमाशंकर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी।  उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।  उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उमाशंकर सिंह अपने पीछे एक समृद्ध राजनीतिक और सामाजिक विरासत छोड़ गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!