UP: लैब कर्मचारी का कमरे में पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Mamta Yadav,Updated: 12 May, 2022 12:56 PM

up body of lab worker found hanging from fan in room

थाना बीटा-दो क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-दो में रहने वाले लैब कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नोएडा: थाना बीटा-दो क्षेत्र के सेक्टर अल्फा-दो में रहने वाले लैब कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मोहित रावत नॉलेज पार्क स्थित एक विश्वविद्यालय की एक लैब में नौकरी करते थे। वह जनपद अलीगढ़ के शास्त्री नगर का रहने वाले थे और सेक्टर अल्फा-दो में किराए के मकान में रहते थे। मृतक का परिवार बुलंदशहर के पहासू में रहता है। मोहित की पत्नी करीब तीन महीने पहले अपने तीन बच्चों को लेकर पहासू चली गई थीं। इसके बाद से मोहित यहां पर अकेले रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मकान मालिक ने घटना की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने के बाद मोहित का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!