यूपी बोर्डः 10वीं-12वीं में शीर्ष स्थान पाने वाले 51-51 टॉपर्स को लैपटॉप देंगे अखिलेश यादव

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Jun, 2020 10:31 AM

up board akhilesh yadav will give laptops to 51 51 toppers

समाजवादी पार्टी (सपा) यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षाओं में शीर्ष स्थान पाने वाले 51-51 मेधावियों को लैपटॉप वितरित करेगी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते...

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षाओं में शीर्ष स्थान पाने वाले 51-51 मेधावियों को लैपटॉप वितरित करेगी। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इण्टर की परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना की है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं ने परिश्रम से सफलता हासिल की है लेकिन 10वीं की परीक्षा में टॉपर रिया जैन और 12वीं की परीक्षा में टापर अनुराग मलिक विशेष सराहना के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों की प्रगति और सम्मान के लिए सदैव प्रयासशील रही है। समाजवादी सरकार में कन्या विद्याधन और लैपटॉप वितरण योजना से छात्र-छात्राओं के जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुले थे। नौजवानों के सपनों को साकार करने में इन योजनाओं का बड़ा हाथ रहा है।

समाजवादी पार्टी ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में शीर्ष स्थान पाने वाले 51-51 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देना तय किया है। इसके अलावा सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के 50 सफल छात्र-छात्राओं को भी लैपटॉप दिए जाएंगे। 
  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!