इस्तीफों पर यूपी BJP अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- जिनको नहीं मिल रहा टिकट, उसे जगह दे रही सपा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Jan, 2022 07:00 PM

up bjp president s big statement on resignations said sp is giving space

यूपी बीजेपी में मंत्रियों और विधायकों के इस्तीफों की झड़ी लग गई है। इस पर यूपी भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि जिन्हें ‘डबल इंजन’ की ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा उन्हें...

लखनऊ: यूपी बीजेपी में मंत्रियों और विधायकों के इस्तीफों की झड़ी सी लग गई है। इस पर यूपी भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि जिन्हें ‘डबल इंजन’ की ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा उन्हें अपने डग्गामार वाहन का ‘ब्लैक’ में टिकट दे रहे हैं टीपू सुल्तान।

बता दें कि अब तक भाजपा के 3 मंत्री और 11 विधायक इस्‍तीफा दे चुके हैं, जिसमें स्‍वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। जिन विधायकों और मंत्रियों ने इस्‍तीफा दिया है, उनमें से ज्‍यादातर ने सपा का दामन थामने का ऐलान किया है। यही नहीं, स्‍वामी प्रसाद मौर्य, डॉ धर्म सिंह सैनी और दारा सिंह चौहान जैसे बड़े नेताओं का तो खुद अखिलेश यादव स्‍वागत कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!