UP विधानसभा चुनाव 2022ः BJP की सहयोगी निषाद पार्टी ने की डिप्टी CM पद की मांग

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 24 Jun, 2021 09:40 AM

up assembly election 2022 bjp s ally nishad party demands deputy

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले खुद के लिये उप मुख्यमंत्री

लखनऊ:  भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले खुद के लिये उप मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की है। पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अगर उन्हें उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ती है तो वह खुशी खुशी चुनाव जीत जायेगी। अगर वे हमें चोट पहुंचाएंगे तो वे भी खुश नहीं रहेंगे।       

उन्होंने कहा कि प्रदेश की 160 से अधिक विधानसभा की सीटों पर निषाद व उनकी अन्य उपजातियों का दबदबा है। 70 क्षेत्रों में निषाद समुदाय की आबादी 75 हजार से ज्यादा है। निषाद पार्टी 100 सीट जीतने का संकल्प लेकर बूथ स्तर पर काम कर रही है। यही जाति भाजपा को विजय दिलाती हैं। पिछली सरकारों ने उनकी जाति के लोगों पर जो मुकदमे दर्ज कराए हैं उन्हें वापस दिया जाए। गौरतलब है कि डा निषाद ने हाल ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी को उचित सीटें देने की मांग की थी। इसके अलावा उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार में एक-एक मंत्री पद की भी मांग की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!