UP फिर शर्मसार: बकरी चराने गई नाबालिग को गन्ने के खेत में बंधक बना युवक ने किया दुष्कर्म

Edited By Umakant yadav,Updated: 28 Dec, 2020 03:33 PM

up again ashamed youth raped in sugarcane field by youth

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के गजरौला इलाके में नाबालिग के रिश्तेदार ने गन्ने के खेत में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के गजरौला इलाके में नाबालिग के रिश्तेदार ने गन्ने के खेत में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने आज यहां कहा कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग के माता-पिता बरेली में रहकर मजदूरी करते हैं। नाबालिग अपने भाई और दादा के साथ रहती है।

पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर दोपहर बाद 3 बजे उनकी बेटी पड़ोस में बकरी चरा रही थी। तभी गांव का सूरजपाल जबरन उसे गन्ने के खेत में उठा ले गया और रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घर आकर उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता के पिता के अनुसार जब उन्होंने आरोपी के घर जाकर मामले की शिकायत की, तो परिजन गाली-गलौज करने लगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!