UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IPS के बाद अब 11 IAS अफसरों के हुए ताबड़तोड़ ट्रांसफर, इंद्रमणि त्रिपाठी बने LDA वीसी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 26 Jun, 2022 09:14 AM

up after 21 ips now 11 ias officers have been transferred

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने शनिवार को 21 आईपीएस के बाद 11 आईएएस अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने यह जानकारी दी। स्थानांतरण सूची के मुताबिक, लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने शनिवार को 21 आईपीएस के बाद 11 आईएएस अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने यह जानकारी दी। स्थानांतरण सूची के मुताबिक, लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह अब लखनऊ नगर निगम के नगर आयुक्त होंगे।

इस सूची के अनुसार लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी का स्थानांतरण आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग में विशेष सचिव और उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के तौर पर किया गया है। सरकार ने इंद्रमणि त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया जबकि भूगोल एवं खनन विभाग के सचिव रोशन जैकब को लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया है। कार्मिक विभाग के मुताबिक लखनऊ के मंडलायुक्त रंजन कुमार को नगरीय विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!