UP: कोविड-19  में 11 और लोगों की मौत, 120 नए मरीज आए सामने

Edited By Umakant yadav,Updated: 07 Jul, 2021 11:07 PM

up 11 more people died in kovid 19 120 new patients came forward

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत हो गई जबकि 120 नए मरीज सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत हो गई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत हो गई जबकि 120 नए मरीज सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा पांच मौतें शाहजहांपुर में हुई हैं। इसके अलावा उन्नाव में दो तथा ललितपुर, हरदोई, बुलंदशहर और वाराणसी में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 120 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 14 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं। इसके अलावा गोरखपुर में 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 1947 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 257897 नमूनों की जांच की गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!