यूपी में बेखौफ बदमाश: महिला को घर में घुसकर मारी गोली, पुरानी रंजिश की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Jan, 2021 03:41 PM

unscrupulous crooks in up woman shot in house fearing old enmity

उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां कहा कि आज छपरौली क्षेत्र के हलालपुर गांव में गांव के ही एक व्यक्ति ने लोकेंद्र के घर मे घुसकर उसको गोली मारने का प्रयास किया, मगर उसकी पत्नी श्रीमती मनोज बीच मे आ गई, जिससे गोली लोकेंद्र को न लगकर उसकी पत्नी के सिर में जा लगी।

जानकारी के मुताबिक गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में महिला को बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला के पति लोकेंद्र ने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति से करीब दो-तीन साल से उनकी रंजिश चली आ रही है। जिसकी वजह से उसने उन पर हमला किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!