उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने Video जारी कर BJP पर उठाए सवाल, कहा- सरकार मेरे साथ है या कुलदीप सेंगर के?

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Jun, 2021 02:58 PM

unnao gangrape victim raised questions on bjp by releasing video

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया की घोषणा होने के बाद राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं उन्नाव में बीजेपी ने अरुण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है। इस बीच उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता ने बीजेपी और अरुण...

उन्नावः उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया की घोषणा होने के बाद राजनैतिक सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं उन्नाव में बीजेपी ने अरुण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है। इस बीच उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता ने बीजेपी और अरुण सिंह पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़िता ने वीडियो जारी कर पूछा है कि भाजपा सरकार मेरे साथ है या दोषी कुलदीप सेंगर के साथ? भारतीय जनता पार्टी दोषियों को टिकट दे रही है। मेरे पिता की हत्या में अरुण सिंह नामजद है, जिससे मेरी जान को खतरा बना हुआ है, ऐसे लोगों को बीजेपी टिकट दे रही है। पीड़िता ने मांग की है कि मेरे दोषियों से बीजेपी टिकट वापस ले, टिकट न दे।

पीड़िता ने कहा कि मेरे साथ गैंगरेप और पापा की हत्या में अरुण सिंह शामिल है। इन लोगों ने मेरा पूरा परिवार बर्बाद कर दिया है। अभी भी सरकार दोषियों का साथ दे रही है। एक तरफ सरकार कहती है कि दोषियों को जेल भेजा जाए, वहीं दूसरी तरफ सरकार दोषियों को टिकट दे रही है। सरकार मेरे साथ अच्छा करने के साथ दोषियों के साथ भी दे रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!