किसी को नौकरी और रोजगार नहीं दे पा रहे, सच बोलने वाले को जेल भेज रही सरकार: अखिलेश

Edited By Ramkesh,Updated: 18 Aug, 2023 02:24 PM

unable to provide jobs and employment to anyone

Fatehpur News समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगमी लोक सभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के कई जिलों में दोरा कर रहे हैं। इसी क्रम अखिलेश यादव आज फतेहपुर पहुंचे। इस दौरान...

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगमी लोक सभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश के कई जिलों में दोरा कर रहे हैं। इसी क्रम अखिलेश यादव आज फतेहपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा और केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि  हम लोगों ने "महाभारत पढ़ी है, जहां कहीं भी महिलाओं का अपमान हुआ है उनको समय आने पर जनता ने सजा दी है। जो लोग कमजोर और डरपोक होते हैं वहीं अन्याय करते हैं। एक के बाद एक अन्याय हो रहा है।" "भाजपा सरकार कहती है कि 100 में केवल 4 बेरोजगार है। आज गांव में चले जाओ किसी को नौकरी और रोजगारी सरकार नहीं दे पा रही है। प्रदेश को, समाज को अगर कोई सुधार सकता है तो वो समाजवादी लोग हैं।" उन्होंने कहा कि ये सबसे बड़े भू माफिया है। पत्रकार साथियों अगर सच दिखाया तो रात के 2 बजे पुलिस वाले आपके घर पर आएंगे। अगर आप डर गए तो खबर उसी दिन से बदल जाएगी, अगर आप नहीं बदले तो आपकी खुद खबर बनेगी कि आप जेल में चले गए।

विदेशी कंपनियां में डिलीवरी का काम कर रहा युवा 
उन्होंने कहा कि देश आज भी दूसरों की विदेशी कंपनियों पर निर्भर है। ऐसे में देश कैसे विकसित हो सकता है। सपा प्रमुख दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाल किले से विकसित भारत के सपने दिखाए जा रहे हैं जबकि हम दूसरों पर निर्भर हैं विदेशी कंपनियां यहां साबुन ,तेल, कपड़े, दाल आदि सभी कुछ बेच रही हैं और हम केवल डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहे हैं। दूसरे देशों में निर्भरता के बाद हमारा देश कैसे विकसित हो सकता है। उन्होंने अपने संबोधन में बिना नाम लिए प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी कई बार निशाने पर रखा। जन जागरण हेतु आयोजित दो दिवसीय सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने कार्यकर्ताओं को सचेत किया और कहा कि पिछले ब्लॉक प्रमुख ,जिला पंचायत अध्यक्ष और निकाय नगर निकाय चुनाव में क्या हुआ यह सभी ने देखा है और इस बार अगर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो वे हमसे वोटों का भी अधिकार छीन लेंगे। इसलिए सभी सावधान रहें और अबकी बार उन्हें प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हराए। 

लखनऊ से दिल्ली तक उनके अवैध भवन खड़े हैं 
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जहां सपा का झंडा लगा है हुई वहीं बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने पूछा कि भाजपा वालों के अवैध मकान कहां- कहां नहीं बने है। लखनऊ से दिल्ली तक उनके बड़े बड़े नर्सिंग होम और माल के नाम पर आठ - आठ मंजिला भवन अवैध खड़े हैं। आगे समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर उनके ऊपर भी बुलडोजर चल सकता है। क्योंकि न तो बुलडोजर के पास दिमाग होता है और न ही आईएएस व आईपीएस अधिकारी किसी के होते हैं। जिसकी सरकार व उसके साथ होते हैं। जब हमारी सरकार थी। वे हमारे साथ थे। आज भाजपा की सरकार के साथ हैं। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि नोटबंदी सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है।

टमाटर महंगा होने पर फायदा किसे हो रहा ?
 भाजपा शासनकाल में ही बना 2 हजार रुपए का नोट भी अब बंद हो गया और 2- 2 हजार के नोट उनकी तिजोरी में चले गए। उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान निधि तो दी जा रही है लेकिन 2000 रूपये तिमाही दिए जाने वाली सम्मान निधि की वसूली घर घर पर मीटर लगाकर एक से डेढ़ हजार रुपये तक विद्युत बिल प्रतिमाह वसूला जा रहा है।उन्होंने कहा कि किसी भी किसान की न तो आय बढ़ी है और न ही दुगनी हुई है। किसान का गेहूं 20 रूपये किलो बिक रहा है और आटा महंगा हो गया है।सपा प्रमुख ने यह भी सवाल किया कि टमाटर महंगा होने पर फायदा किसानों को मिला है या अन्य को। जन जागरण हेतु समाजवादी पाटर्ी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, चित्रकूट विधायक अनिल प्रधान सहित समाजवादी पाटर्ी के अनेकों पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!