सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Mar, 2022 01:28 PM

truck hit two bike riders painful death

जिले में अम्बेडकर नगर- सुल्तानपुर नेशनल हाइवे एच एच 32 पर उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रक ने बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर...

अम्बेडकरनगर: जिले में अम्बेडकर नगर- सुल्तानपुर नेशनल हाइवे एच एच 32 पर उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रक ने बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन में  घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।  जहां पर डॉक्टरों ने दो मृत घोषित कर दिया। जब कि एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाइवे को जमकर हंगामा किया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला नेशनल हाईवे एन एच 32 स्थित पहितीपुर के पास का बताया जा रहा है। महरुआ पुलिस के मुताबिक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुल्तानपुर निवासी के रुप में हुई है। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!