Ghaziabad Incident: पति की बीमारी से तंग पत्नी ने तीन बच्चों संग खाया जहर, 2 की मौत

Edited By Imran,Updated: 06 Mar, 2022 12:07 PM

tired of husband s illness wife ate poison with three children 2 died

जिले से बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने पति की बीमारी से तंग आकर खौफनाक कदम उठा ली। दरअसल, पति की बीमारी को लेकर कई महीने से परेशान चल रही महिला ने शनिवार शाम अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। महिला और इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत...

गाजियाबाद: जिले से बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने पति की बीमारी से तंग आकर खौफनाक कदम उठा ली। दरअसल, पति की बीमारी को लेकर कई महीने से परेशान चल रही महिला ने शनिवार शाम अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। महिला और इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बेटियों का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
PunjabKesari
बता दें कि यह घटना ट्रॉनिका सिटी इलाके के अमन विहार कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक अमन गार्डन कालोनी में मोनू परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी 30 वर्षीय मोनिका, बेटिया 11 वर्षीय चाहत उर्फ मनाली, छह वर्षीय साक्षी और तीन वर्षीय बेटा अंश है। मोनू इंद्रापुरी कॉलोनी स्थित एक दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करते हैं।  शनिवार को वह दुकान पर गए थे। दोपहर में पत्नी मोनिका ने तीनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। उसकी बेटी मनाली और साक्षी की हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसी महिला ने इनकी हालत बिगड़ने की जानकारी पड़ोस में रह रहे महिला के जेठ सुंदर को दी। इस पर जेठ दोनों बच्चियों को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे।

वहीं, लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि मोनू को करीब तीन माह पहले टीबी हो गई थी। उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन तबीयत ठीक नहीं रहती थी। कुछ समय पूर्व मोनू के पिता राम सिंह की भी मौत टीबी की वजह से हो गई थी। पुलिस के मुताबिक परिवार में टीबी की बीमारी से हुई दो मौत से भयभीत महिला ने यह कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!