'यह नया भारत है, छेड़ने पर छोड़ेगा नहीं है...' दिल्ली में गरजे CM योगी आदित्यनाथ

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 May, 2024 10:31 AM

this is new india it will not leave if teased

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना...

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, और आतंकवाद और नक्सलवाद के मुद्दे हल हो गए हैं। आज यह नया भारत है, अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता नहीं है।''

जिस कांग्रेस का AAP विरोध करती थी, उससे गठबंधन कर लियाः योगी
सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ''दिल्ली की सत्तारूढ़ पार्टी AAP पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि सूबे की आम आदमी पार्टी ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। आप पहली पार्टी है जिसका नाम भ्रष्टाचार के आरोप पत्र में आरोपी के रूप में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सीएम ने सरकार पर दिल्ली को नरक बनाने का भी आरोप लगाया। योगी ने कहा कि जिस कांग्रेस का AAP विरोध करती थी, उससे गठबंधन कर लिया। वहीं, सीएम ने कहा कि जब विपक्ष उनकी 400 पार की बात सुनता है तो उन्हें चक्कर आने लगता है।

आज आतंकवाद और नक्सलवाद के मुद्दे हल हो गए हैंः योगी
सीएम योगी ने कहा कि 'यह नया भारत है। उत्तर प्रदेश में माइक्रोफोन उतार दिए गए हैं और सड़कों पर कोई नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। उन्होंने जनता से कहा कि ''2014 से शुरू हुई विकास की राजनीति के परिणाम हर कोई देख सकता है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, और आतंकवाद और नक्सलवाद के मुद्दे हल हो गए हैं। सीएम ने कहा कि अगर भारत में पटाखा चलता है, तो पाकिस्तान कहता है कि वे इसमें शामिल नहीं हैं। यह नया भारत है और नया भारत किसी को छूता नहीं है, लेकिन अगर कोई परेशान करता है तो छोड़ता भी नहीं है।''

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!