गाजीपुर में गरजे सीएम योगी, कहा- राम विरोधी पार्टियां हैं कांग्रेस-सपा

Edited By Harman Kaur,Updated: 25 May, 2024 05:38 PM

cm yogi said congress sp are anti ram parties

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष चारों खाने चित हो चुका है....

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष चारों खाने चित हो चुका है। कांग्रेस-सपा राम विरोधी पार्टियां हैं। इन्होंने राम मंदिर का विरोध किया। सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी।

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं। पाकिस्तान का राग अलापने वाले वहीं जाएं। पाकिस्तान वाले उनको भीख तक नहीं देगा। ये आतंकियों के समर्थक हैं। ये देश में शरिया कानून लाना चाहते हैं। ये OBC का आरक्षण मुस्लिम लोगों को देंगे। ये सत्ता में आएंगे तो लोगों का हक छींनेगे। ये देश में पर्सनल लॉ कानून लागू करना चाहता है। तालिबानी शासन लागू करना चाहता है। हम इसका विरोध करते हैं। यह लोग गौ हत्या को बढ़ावा देना चाहते हैं जो हम लोग नहीं होने देंगे।

सीएम योगी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन से यात्रियों को लाभ मिल रहा है। गरीबों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हाईवे और एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। हमने नक्सलवाद को खत्म किया, आतंकवाद को खत्म किया। 500 साल बाद रामलला विराजमान हुए। देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश में एक बार फिर मोदी सरकार आएगी। हर तरफ एक ही नारा गूंज रहा है, अबकी बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 400 पार के नारे से विपक्ष घबरा गया है। ये रामभक्त और राम द्रोही के बीच की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है, विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। जो भी परिवर्तन हो रहा है इसका नेतृत्व भले ही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, लेकिन इसमें आप सभी लोगों का योगदान है। उन्होंने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस गठबंधन का बिखराव तय है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे।  

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!