'कांग्रेस और सपा ने मिलकर माफिया को बढ़ावा दिया...', बलिया में विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ

Edited By Harman Kaur,Updated: 27 May, 2024 01:26 PM

cm yogi lashed out at opposition in ballia

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार करने बलिया जिले में पहुंचे......

CM Yogi in Ballia: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार करने बलिया जिले में पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सोच नकारात्मक है। विपक्ष में मुस्लिमों को आरक्षण देने की होड़ मची हुई है। कांग्रेस और सपा विरासत टैक्स की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस वाले सत्ता में आ गए तो ये आपकी संपत्ति बांट देंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने माफियाओं को संरक्षण दिया।


'नए भारत में विकास है तो विरासत भी है....'
बता दें कि CM योगी आदित्यनाथ ने आज बलिया में प्रत्याशी नीरज शेखर के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। पीएम मोदी की वजह से देश का सम्मान बढ़ा है। पिछले 10 साल में देश की तस्वीर बदली है। गरीबों के कल्याण के लिए कई कार्य हुए हैं। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में विकास है तो विरासत भी है। नए भारत में सबका साथ सबका विकास है। लोगों की आस्था का सम्मान है तो समृद्धि भी है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ एक ही नारा गूंज रहा है 'अबकी बार 400 पार, एक बार फिर मोदी सरकार'।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्गों के इलाज का जिम्मा लिया: CM योगी
वहीं, सीएम योगी ने विपक्षी गठबंधन पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा ने मिलकर माफिया को बढ़ावा दिया। इंडिया गठबंधन की सोच नकारात्मक है। विपक्ष में मुस्लिमों को आरक्षण देने की होड़ है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने बुजुर्गों के इलाज का जिम्मा लिया है। गरीबों को फ्री घर और बीमा कवर। अब यूपी में माफिया-वाफिया नहीं बचे हैं। माफिया सब मिट्टी में मिल गए हैं।

ये भी पढ़ें.....
- काशी दौरे पर केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal; आज जनता संग किया योग...ली चाय की चुस्की, लगे अबकी बार 400 पार के नारे

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल काशी में अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। यहां पर उन्होंने आज यानी सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक किया और काशीवासियों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों के साथ चाय की चुस्की ली, उनके साथ योग किया और उनका हाल-चाल जानकर शहर के बारे में विकास कार्य की जानकारी ली। वहीं, कुछ महिलाओं ने उन्हें देखा और उनके साथ सेल्फी भी ली। लोग उन्हें देखकर काफी खुश और उत्साहित हो गए।



 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!