जंगल में महिला का अधजला शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 04 Feb, 2023 06:50 PM

there was a stir after the half burnt dead body

जिले में केन नदी इलाके के जंगलों में आज सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने फील्ड यूनिट की सहायता से जांच शुरु कर दिया हैं।

बांदा (जफर अहमद) : जिले में केन नदी इलाके के जंगलों में आज सुबह एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने फील्ड यूनिट की सहायता से जांच शुरु कर दिया हैं। अधिकारीयों ने प्रथम दृष्ट्या हत्या के बाद शव को जलाने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है और मामले के छानबीन में लग गई हैं।

PunjabKesari

85 प्रत्सत तक जल चुकी थी महिला
शहर के जंगल में शव मिलने का मामला शहर कोतवाली के कनवारा गांव का है। जहां आज सुबह ग्रामीणों ने एक अधजली लाश जंगल मे पड़ा  देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और फील्ड यूनिट की सहायता से जांच में जुट गई हैं। पुलिस के मुताबिक महिला का शरीर 85 प्रतिशत जला हुआ था। जिससे पुलिस ने हत्या का शक जताते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है आसपास के इलाकों से लापता लोगों की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर महिला के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

PunjabKesari

पुलिस बोली जांच कर रहें
वहीं इस मामले पर ASP बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आज सुबह 10 बजे हमें सूचना मिली कि थाना कोतवाली क्षेत्र कनवारा गांव जो बीहड़ नदी किनारे काफी इंटीरियर है। वहां एक महिला का अधजला शव मिला हुआ है। जिसके बाद हम अपने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और  प्रथम द्रष्टया मामला हत्या का लग रहा है। आसपास के इलाकों गुमशुदगी की जांच की जा रही है। जिले में भी गायब हुए जांच की जा रही है। महिला की जल्द से जल्द पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस हत्याकांड में जो भी शामिल होगा पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!