Ram Mandir के पांचों मंडपों के शिखर भी होंगे स्वर्ण जड़ित, तेजी से चल रहा निर्माण कार्य

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Dec, 2024 11:17 AM

the pinnacles of the five pavilions of ram mandir

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण में तेजी से प्रगति हो रही है। हाल ही में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इनमें मंदिर के मंडपों के शिखरों को स्वर्ण जड़ित करने का निर्णय भी...

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निर्माण में तेजी से प्रगति हो रही है। हाल ही में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इनमें मंदिर के मंडपों के शिखरों को स्वर्ण जड़ित करने का निर्णय भी शामिल है। इसके अलावा, मंदिर के लोअर प्लिंथ में बने भित्तिचित्र (म्यूरल) की श्रृंखला और थीम को अंतिम रूप दे दिया गया है।

PunjabKesari
राम मंदिर के मंडपों के शिखर में होगा सोने का काम
राम मंदिर में पांच मुख्य मंडप बनाए जाएंगे, जिनमें नृत्य मंडप, रंग मंडप, सभा मंडप, प्रार्थना मंडप और कीर्तन मंडप। इन सभी मंडपों के शिखरों का कुछ हिस्सा स्वर्ण जड़ित किया जाएगा। यह जानकारी राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने दी। राम मंदिर के लोअर प्लिंथ पर 85 म्यूरल बनाए जाएंगे, जो धार्मिक और ऐतिहासिक कथाओं को प्रदर्शित करेंगे। इन म्यूरल्स की शृंखला और थीम पर भी चर्चा पूरी हो गई है। इसके अलावा, मंदिर के परकोटे में 80 ब्रांज म्यूरल्स (पीतल के म्यूरल) बनाए जाएंगे। इन म्यूरल्स के माध्यम से राम की कथा और मंदिर के इतिहास को श्रद्धालुओं तक पहुँचाया जाएगा।

PunjabKesari
लोअर प्लिंथ का काम फरवरी तक पूरा
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर के लोअर प्लिंथ का काम फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए इस क्षेत्र को खोल दिया जाएगा, ताकि वे इस भव्य मंदिर के निर्माण को नजदीक से देख सकें। राम मंदिर परिसर में एक विशेष रामकथा संग्रहालय भी बनाया जा रहा है, जिसमें चार गैलरी में राम की कथा को प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें एक गैलरी में 500 वर्षों तक के रामलला के संघर्ष और ऐतिहासिक घटनाओं को दिखाया जाएगा। संग्रहालय में खोदाई में मिले प्राचीन अवशेषों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, हनुमान जी की कथा को IIT चेन्नई के विशेषज्ञ 'सेवन डी' तकनीक से संकलित कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!