दूल्हा खुशी-खुशी घर ले जा रहा था दुल्हनिया, तभी अचानक खुल गया दूल्हे का ये राज, दूल्हन का ऐसा बदला मूड कि बैरंग लौटी बारात

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 May, 2025 02:04 PM

the groom was happily taking the bride home

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त लोगों के होश उड़ गए जब दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया.....

लखीमपुर खीरीः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त लोगों के होश उड़ गए जब दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने दुल्हे के साथ सात फेरे लिए और शादी की सारी रस्में भी निभाईं, लेकिन बाद में विदाई से मना कर दिया।  

जानें दुल्हन ने क्यों किया विदाई से इंकार 
दुल्हन के इस फैसले से दूल्हे और उसके परिजनों के होश उड़ गए। वहीं बारातियो में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। नई नवेली दुल्हन का कहना था, ‘जिसके साथ हमने साथ फेरे लिए, जिसे अपना जीवन साथी चुना वह अपने साथ आये दोस्तों और रिस्तेदारों के साथ शराब के नशे में धुत था।’ 

विदाई के लिए गिड़गिड़ाता रहा दूल्हा और उसका परिवार
दुल्हन की मां ने बताया कि दूल्हे के परिजन और दोस्तों ने नशे में गालीगलौज की। साथ ही मार-पीट की धमकी भी दी। इसलिए दुल्हन ने विदाई से इंकार कर दिया। दूल्हा और उसका परिवार दुल्हन और उसके मां-बाप के सामने विदाई के लिए गिड़गिड़ाते रहा, लेकिन दुल्हन अपने फैसले से टस से मस नहीं हुई। 

दुल्हन के पैर तक छूने को तैयार हो गया दूल्हा 
दुल्हन के इस फैसले के बाद दोनों परिवार शादी के मंडप से उठकर सदर कोतवाली पहुंचे। सदर कोतवाली पहुंचकर चंडीगढ़ से बारात लेकर आये दूल्हे ने दुल्हन से माफी भी मांगी और पैर तक छूने की बात कही। इतना ही नहीं दूल्हे ने दुल्हन को सात फेरों की कसम देकर घर चलने को कहा, लेकिन दुल्हन ने उसकी एक नहीं सुनी। आखिरकार शादी में दिया गया सारा सामान कोतवाली मंगवाकर दूल्हे को वापस कर दिया गया। साथ ही दूल्हे ने भी सारा सामान दुल्हन को वापस कर दिया। जिसके बाद दुल्हन अपने परिवार के साथ घर वापस चली गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!