Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Feb, 2025 01:23 AM

समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य डॉ रागिनी सोनकर ने शुक्रवार को कहा कि आर्थिक असमानता के मौजूदा हालात से लगता है कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य अगले 20 सालों में भी पूरा नहीं हो सकेगा।
Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य डॉ रागिनी सोनकर ने शुक्रवार को कहा कि आर्थिक असमानता के मौजूदा हालात से लगता है कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य अगले 20 सालों में भी पूरा नहीं हो सकेगा।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मछलीशहर की विधायक डॉ रागिनी ने कहा कि प्रदेश की सरकार वन ट्रिलियन इकॉनमी का दावा कर रही है, जो कपोल कल्पना लगता है। सरकार देश को विश्वगुरु बनाने की बात कर रही हैं, लेकिन आज आर्थिक असमानता में देश विश्वगुरु बन चुका है। आज अमीर और अमीर होता चला जा रहा है गरीब और गरीब। सरकार के आंकड़े बताते हैं कि आज पूरे देश में 60 करोड़ लोग हैं जो कि सरकारी राशन पर आश्रित हैं। प्रति वर्ष छह करोड़ लोग ऐसे हैं जो गरीबी रेखा से नीचे चलते चले जा रहे हैं।
दरअसल, सदन में समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी ने महंगाई और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा, ‘देश को विश्वगुरु बनाने की बात की जा रही है लेकिन देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है। आपके आंकड़े बताते हैं कि देश के 60 करोड़ लोग राशन पर आश्रित हैं। प्रतिवर्ष 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे जा रहे हैं. मिडिल क्लास की बात करें तो आरबीआई का आंकड़ा बताता है कि उसकी इनकम 2010-11 की तुलना में कम हुई है। महिलाओं की नौकरी जा रही है। हमारे मिडिल क्लास का पैसा जा रहा है। मेरा सवाल यह है कि वन ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कब बनेगी?’