सहेली से अवैध संबंध बनाने की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका, नहीं माना प्रेमी तो काट दिया गुप्तांग

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Sep, 2023 03:40 PM

the girlfriend was adamant on having illicit relations with her friend

Kanpur News उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर बीती रात एक शादीशुदा प्रेमी का प्रेमिका ने गुप्तांग को काट दिया।  प्रेमी किसी तरह से खून से लहूलुहान घर पहुंचा। उसके बाद आप बीती पत्नी को बताया। पत्नी ने मामले की जानकारी...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर बीती रात एक शादीशुदा प्रेमी का प्रेमिका ने गुप्तांग को काट दिया।  किसी तरह से खून से लहूलुहान प्रेमी घर पहुंचा। उसके बाद आप बीती पत्नी को बताया। मामले की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित रौतापुरकला गांव का है। जहां पर एक युवक के गांव की ही एक महिला से प्रेम अवैध संबंध थे। महिला की शादी शुदा थी लेकिन पति से विवाद होने के बाद अलग रह रही थी। बीती रविवार आधी रात को युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इस दौरान प्रेमिका ने अपनी सहेली को भी घर बुला लिया था, जिसकी जानकारी महिला के प्रेमी को नहीं थी। युवक ने बताया कि प्रेमिका की सहेली जबरन अवैध संबंध का दबाव बनाने लगी। जब उसकी इस हरकत का विरोध किया, तो उसने युवक का गुप्तांग काट लिया।

पीड़ित ने बताया घटना के बाद किसी तरीके से अपने घर पहुंचा। आप बीती पत्नी को बताई। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। कानपुर देहात पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है और केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के बाद से इलाके में लोग तरह- तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!