नई नवेली दुल्हन 50 हजार नकद और गहने लेकर हुई फरार, लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Mar, 2022 01:07 PM

the girl who came as a bride absconded with 50 thousand rupees and jewelry

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहां पर चार दिन पहले दुल्हन बनकर आई युवती ने  ससुराल में रखे 50 हज़ार रुपए की नगदी और जेवरात को लेकर फरार हो गई।  पीड़ित परिजनों ने काफी तलाश की उसके बावजूद भी उसका पता नहीं चला। दूल्हा...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहां पर चार दिन पहले दुल्हन बनकर आई युवती ने  ससुराल में रखे 50 हज़ार रुपए की नगदी और जेवरात को लेकर फरार हो गई।  पीड़ित परिजनों ने काफी तलाश की उसके बावजूद भी उसका पता नहीं चला। दूल्हा पक्ष के लोग परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस से की है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर के किला मवई का बताया जा रहा है। जहां पर चंद्र प्रकाश नाम के युवक की शादी एक युवती से से चार दिन पहले हुई थी।  उसने बताया कि युवती की मौसी व अन्य जानकारी एक व्यक्ति के द्वारा शादी कराई गई थी। शादी के बाद पूरा परिवार खुश था। चार दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने मायके जाने का बहाना बनाय।  इस पर उसके पति ने बाइक से मायके ले जाने को तैयार हो गया।  इस दौरान दूल्हे ने दुकान पर सामान लेने चला गया।  मौका पा कर दुल्हन फरार हो गई। काफी देर तक दुल्हें  ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चल सका। पीड़ित के मुताबिक कई बार उसके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन उसका फोन बाद है।

PunjabKesari

वहीं जब पीड़ित घर पहुंचा तो परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने जब घर में जाकर देखा फिर पता चला कि घर में रखी नगदी लगभग ₹50हज़ार और सोने चांदी के जेवरात गायब है। पीड़ित परिवार ने दुल्हन और उसकी मुंह बोली मौसी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया दुल्हन पक्ष की रिश्तेदार और बिचौलियों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। मामले का जल्द ही  खुलासा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!