देवरिया में बोले डिप्टी CM केशव मौर्य, सपा-बसपा के शासन काल में थम गया था प्रदेश का विकास

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Oct, 2020 05:32 PM

the development of the state was stopped during the rule of sp bsp maurya

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पाटिर्यों के 15 सालों के शासन काल में प्रदेश का विकास थम गया था।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों पाटिर्यों के 15 सालों के शासन काल में प्रदेश का विकास थम गया था।  उन्होंने कहा कि योगी सरकार के तीन साल के शासन काल में प्रदेश का चमत्कारी विकास हो रहा है। मौर्य ने बुधवार को देवरिया से बीस किलोमीटर दूर गौरी बाजार में पार्टी के प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार जिस तेजी से विकास कर रही है, उससे विपक्षी दलों के लोग हताश और निराश हैं। उन्होंने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा कि 60 सालों में जिस पार्टी ने देश के विकास आदि में कुछ नहीं किया नहीं, वे आज हमसे हिसाब मांग रहे हैं।

 उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस का बिना नाम लिए कहा कि 1962 में उन्होंने जो अपना हूं भाग चीन को दे दिया दिया था आज हमारे सैनिक ऐसे अधिकांश चोटियों पर भारत का तिरंगा लहरा रहे हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकास के नये आयाम पर पहुंचा रहे हैं। आज मोदी जी के नेतृत्व में छह साल में देश का गरीब, किसान, नौजवान और महिलाएं खुश हैं।

मौर्य ने सभा में जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास की गंगा बहाई जा रही है। गांव गांव को सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है। अपराधियों पर लगाम लगाते हुए उनपर कारगर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश की जनता आज खुशहाली का जीवन जी रही है। उन्होंने यहां से उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को भारी मतों से विनयी बनाने की अपील की।  इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री जय प्रकाश निषाद, बेसिक शिक्षा मंत्री सतीस चन्द्र द्विवेदी समेत सांसद और विधायक मौजूद थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!