सिपाही का फंदे से लटका मिला शव, कमरे में नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Feb, 2026 07:19 PM

the body of a constable was found hanging no suicide note was found in the room

जिले के बिहारीगढ थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक सिपाही का फंदे से लटका हुआ शव उसके आवास में मिला। सिपाही पिछले 11 महीने से इस थाने में आरक्षी पद पर कार्यरत था। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि आज आरक्षी काशीराम (28) जब ड्यूटी पर नही पहुंचे तो...

सहारनपुर: जिले के बिहारीगढ थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक सिपाही का फंदे से लटका हुआ शव उसके आवास में मिला। सिपाही पिछले 11 महीने से इस थाने में आरक्षी पद पर कार्यरत था। थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि आज आरक्षी काशीराम (28) जब ड्यूटी पर नही पहुंचे तो उन्हें कॉल की गयी लेकिन कोई उत्तर नही मिला। 

शर्मा के अनुसार थाने से एक सिपाही को जब काशीराम के सरकारी आवास पर भेजा गया तो वहां उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि काशीराम मूलरूप से कासगंज का रहने वाले थे तथा उनकी मृत्यु की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। शर्मा ने कहा कि परिजन कासगंज से बिहारीगढ के लिये रवाना हो गये हैं तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें:- पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाला कातिल गिरफ्तार; पुलिस ने सरेबाजार दबोचा

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े किसान सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप धीमान को पुलिस ने गुरुवार को नाटकीय घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह पुलिस टीम पर तमंचा ताने बैठा था।     

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!