योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: 400 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों, कर्मचारियों को किया जबरन रिटायर

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Jul, 2019 10:33 AM

the biggest action of the yogi government against corruption

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। योगी सरकार ने 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर दिया है जबकि 400 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को बड़ा दंड....

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। योगी सरकार ने 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को जबरन रिटायर कर दिया है जबकि 400 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को बड़ा दंड दिया गया है। बता दें कि पिछले 2 साल में सरकार द्वारा 600 से अधिक भ्रष्ट अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा का कहना है कि योगी सरकार ने पिछले 2 सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्रवाई की है वह देश में अब तक किसी भी प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदम से बहुत बड़ी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट दिया है। 100 से अधिक अधिकारी अभी भी सरकार के रडार पर हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!