बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के फरार बेटे ने जारी किया वीडियो, पुलिस पर लगाया फर्जी कार्रवाई का आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 11 Sep, 2021 06:54 PM

the absconding son of bahubali mla released the video

जनपद की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के फरार बेटे विष्णु मिश्रा ने अपना एक वीडियो बयान जारी किया है। वीडियो वायरल कर उन्होंने पुलिस पर फर्जी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।  कहा है कि जिस दिन STF ने भदोही में...

भदोही: जनपद की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से जेल में बंद बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के फरार बेटे विष्णु मिश्रा ने अपना एक वीडियो बयान जारी किया है। वीडियो वायरल कर उन्होंने पुलिस पर फर्जी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।  कहा है कि जिस दिन STF ने भदोही में छापेमारी कर मुझे पिस्टल छोड़कर फरार दिखाया उस दिन मैं मुंबई में था विधायक के बेटे ने वीडियो में होटल का बिल और मुंबई के होटल को भी दिखाया है।

बता दें कि बीती 7 सितंबर को एसटीएफ ने भदोही जनपद के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव में विधायक विजय मिश्रा के करीबी ग्राम प्रधान चंदन तिवारी के घर छापेमारी कर ग्राम प्रधान को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया था कि ग्राम प्रधान ने फरार चल रहे विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्र को शरण दी थी। दावा किया गया था कि विधायक का फरार बेटा विष्णु मिश्रा ग्राम प्रधान के घर छिपकर रह रहा था और वह एक पिस्टल मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। इस प्रकरण में विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा ने एक वीडियो वायरल किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि जिस दिन एसटीएफ ने छापेमारी कर मुझे पिस्टल छोड़कर फरार दिखाया उस दिन मैं मुंबई के एक होटल में था। उन्होंने कहा कि 7 सितम्बर को मुंबई के होटल में रुके और 9 सितंबर को होटल से चेक आउट किया है।  जिसका बिल भी वायरल किया है विधायक के बेटे का कहना है कि पुलिस गिरफ्तार कर अवैध हथियारों के साथ मुझे फसाना चाहती है।

गौरतलब है कि विष्णु मिश्रा अपने विधायक पिता के साथ कई मामलों में आरोपी हैं उन पर एक युवती ने रेप का मुकदमा लिखाया था और विधायक के एक रिश्तेदार ने प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का भी आरोप लगाया था करीब 1 साल से विधायक का बेटा इन मामलों में फरार चल रहा है । वहीं इस मामले में  पुलिस का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है उन्हें उचित फोरम में आकर अपनी बात करनी चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!