एक लड़की...बाइक सवार लड़के, 5 किमी तक पीछा करते हुए की छेड़खानी...आरोपी गिरफ्तार

Edited By Imran,Updated: 19 Aug, 2024 04:35 PM

teasing while chasing for 5 km in agra

कोलकाता की डॉक्टर से रेप और हत्या की वारदात के बाद लोगों में गुस्सा है। उसको इंसाफ दिलाने के लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आगरा में चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां स्कूटी से अपने घर आ रही एक युवती का शोहदों ने 5 किमी तक पीछा...

आगरा ( मानवेन्द्र मल्होत्रा ): कोलकाता की डॉक्टर से रेप और हत्या की वारदात के बाद लोगों में गुस्सा है। उसको इंसाफ दिलाने के लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आगरा में चौंकाने वाली वारदात सामने आई थी। यहां स्कूटी से अपने घर आ रही एक युवती का शोहदों ने 5 किमी तक पीछा किया।

PunjabKesari
लेकिन इस मामले में पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला है कि स्कूटी के पेट्रोल खत्म हो जाने के बाद बाए साइड वाला युवक पैर से उसे धक्का दे रहा था जो कि लड़की का परिचित था लेकिन दाएं साइड वाले युवक अनावश्यक छींटाकसी कर रहे थे। जिनको पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। 

वायरल वीडियो में साफ तौर देखा जा सकता है कि मनचले कैसे रास्ते भर उसके साथ छेड़खानी और अश्लील इशारे करते रहे। डरी-सहमी युवती स्कूटी को तेज भगाती रही। मगर शोहदों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। कभी बाइक को आगे कभी पीछे लगाकर उसके साथ छेड़खानी करते रहे। रास्ते में मिले एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, मगर उसके साथ भी शोहदों ने अभद्रता कर डाली।

पुलिस का सूचना दी गई। पुलिस ने दो युवकों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!