निरहुआ के पक्ष में प्रचार करने उतरे स्वतंत्रदेव, कहा- अखिलेश ने सांसद रहते नहीं की आजमगढ़ की परवाह

Edited By Mamta Yadav,Updated: 18 Jun, 2022 10:37 PM

swatantradev came out to campaign in favor of nirhua

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कहा कि ऋषि दुर्वासा की तपोभूमि आजमगढ़ की जनता अब उन लोगों माफ नहीं करेगी जिन्होंने यहां सांसद रहते हुए भी उनके...

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कहा कि ऋषि दुर्वासा की तपोभूमि आजमगढ़ की जनता अब उन लोगों माफ नहीं करेगी जिन्होंने यहां सांसद रहते हुए भी उनके सुख-दु:ख की चिंता नहीं की।      

लोकसभा उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव के पक्ष में प्रचार करते हुये सिंह ने कहा कि आजमगढ़ ने भले ही दो-दो पूर्व मुख्यमंत्री दिए हों, लोकसभा में सांसद चुन कर भेजे हों, लेकिन उनके कारण जिले की पहचान धूमिल ही हुई है। लोगों के मन में ऐसा भय पैदा हो गया था कि यदि कोई यह कहता था कि हम आजमगढ़ से है तो कोई होटल वाला कमरा नहीं देता था।

उन्होंने कहा कि आज़मगढ़ में सपा के प्रत्याशी ‘नामदार' है और भाजपा के प्रत्याशी कामदार है। उन्होंने कहा कि यहाँ से बसपा भी चुनाव लड़ रही है। उनके प्रत्याशी का भी इतिहास उठा कर देख सकते है। यह नेता सिर्फ अपने नोट और वोट बैंक की चिंता करेंगे आज़मगढ़ की जनता और उनके विकास की नहीं।      

सिंह ने कहा कि कोरोना के कालखंड में भी हमने देखा कि यहाँ भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गली-गली जा कर जन-जन का सहयोग कर रहे थे। ऐसे में यहां के पूर्व सांसद अखिलेश यादव लापता थे। वो आपको यहां अपने हाल पर छोड़ कर विदेशों में छुट्टियाँ मना रहे थे। जो भूमि कभी ऋषियों के लिए प्रसिद्ध थी वो भूमि सपा शासन में आतंकियों के अड्डे के लिए प्रसिद्ध हुई।      

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ लोकसभा के इस उप चुनाव में जब कमल खिलेगा तो उसकी सुगंध 2024 के लोकसभा चुनाव तक बनी रहेगी। और भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 लोकसभा सीटें जीतने में सफल होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!